
अखिल भारतीय ओबीसी महासभा देहरादून उत्तराखण्ड, 15 अगस्त के अवसर पर महिला प़कोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिका क्षेत्री के द्वारा रायपुर में झंडा अवरोहण का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं को पगड़ी फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम बचन राजभर जी ने कहा कि यह 15 अगस्त हमारी आजादी का बहुत बड़ा दिन है जो हमारे पुर्वज, महापुरुषों व शहीदों ने अपने खून पसीने से सींचकर यह आजादी को हांसिल किया है। लेकिन आजादी का जश्न, आजादी का महत्व एक गरीब से पूछने पर यही बोलता है कि हां आज के दिन झंडा फहराया जाता है क्योंकि आजादी गरीबों के थाली के लिए गुलामी से कम नहीं है, वह सुबह होते ही सोचता है कि आज मैं अपने बच्चों को रोटी खिलाने किसकी मजदूरी करने जाऊँ जिससे कि मजदूरी मिल जाय और अपने बच्चों को रोटी खिला दूं। जबतक देश में अमिरी गरिबी की खाईं नहीं भर जाती तबतक आजादी अधूरी, यह पूंजीपतियों की आज़ादी है, अमिरों की आज़ादी है, इनके कठपुतली है देश की जनता, पुंजीवाद पर, धनअर्जन पर, धन संचय पर एक सिमा तय होनी चाहिए जैसे खाद्य अनाज पर जमाखोरी का कानून है उसी तरह से इसपर भी कानून बननी चाहिए, इस सिमा के बाद किसी भी रूप से धनार्जन है उस धन को गरिबों के उत्थान के लिए बांट देना चाहिए। इस अवसर पर महिला प़कोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनिका क्षेत्री जी, अनिल पवार जी, मयंक जी, संदीप पाल जी व अन्य कार्यकर्ताओं, सदस्य तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।
राम बचन राजभर
प्रदेश अध्यक्ष
ओबीसी महासभा
देहरादून, उत्तराखंड।
्

