



नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, कैबिनेट सेक्रेटियाट में भर्तियां निकाली गई है।
इतने पदों पर भर्ती
जिसमें गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, कैबिनेट सेक्रेटियाट ने कुछ समय पहले डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यह पोस्ट डीएफओ टेक्निकल ग्रुप बी के लिए है।इस भर्ती के मध्याम से कुल 160 पद भरें जाएंगे। इन पोस्ट्स के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस या फिर आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में से किसी एक सब्जेक्ट में बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ उम्मीदवारों को गेट की परीक्षा पास करना भी जरुरी है।
देखे वेबसाइट
इसके लिए आवेदन शुरू हो गये हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है। इच्छुक उम्मीदवार कैबिनेट सेक्रेटियाट की ऑफिशियल वेबसाइट cabsec.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
