
हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव होता है। या तो गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी जाती है या फिर घटा दी जाती है। वहीं आज 1 अप्रैल से LPG सिलेंडर सस्ता कर दिया गया है। हालांकि, यह राहत कमर्शियल उपभोक्ताओं को ही मिली है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल LPG सिलेंडर 41 रुपये सस्ता
बता दें कि, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत 41 रुपये घटाई गई है। नई कीमत अप्रैल की पहली तारीख से ही लागू हो जाएगी। इससे पहले पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमत का असर आम लोगों की जेब पर पड़ा था। जबकि इससे पहले फरवरी में थोड़ी राहत देते हुए कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 7 रुपये घटा दी गई थी।
दिल्ली में अब कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत क्या?
फिलहाल, बढ़ी हुई नई कीमत के साथ अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1803 रुपए की बजाय 1762 रुपए में मिलेगा। वहीं दिल्ली के अलावा चेन्नई, मुंबई, कोलकाता में अलग-अलग कीमत घटी है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर अब 1965.00 रूपए की बजाय 1921.50, मुंबई में 1755.50 रुपए के बजाय 1713.50, कोलकाता में 1913.00 रुपए की बजाय 1868.50 रुपये का मिलेगा।






