
“भरा नहीं जो भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं ।
वो हृदय नहीं है पत्थर है जिसमे स्वदेश का प्यार नहीं।।”
इन्ही भावनाओ को ध्यान में रखते हुए शिवालिक अकादमी में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक श्री सोमदत्त त्यागी, निदेशक श्री शिवम त्यागी, प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी, श्रीमती निहारिका गांधी प्रबंधक डी आई एम टी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसके पश्चात राष्ट्रीय गान गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। जिसमें कक्षा 1 से लेकर 12वी तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया अपने लुभावने कार्यक्रमों द्वारा उन वीर सपूतों के बलिदानों को याद किया गया जिसमें उन्होंने देश की आजादी के अपने प्राणों का बलिदान दे दिया और हमारे लिए आजादी की अनमोल भेंट छोड़कर चले गए ।
रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम हिंदी भाषण से हुई तत्पश्चात कई देशभक्ति गीत, अंग्रेजी भाषण, नृत्य नाटिका जिसमे स्वंत्रता सेनानियो पर अंग्रेजी द्वारा किए गए अत्याचार, गुलामी मानसिकता को दिखाया जिसने सभी का मन मोह लिया साथ ही कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों द्वारा श्री कलर सांग ने सभी उपस्थित जनों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को देश का भावी भविष्य बताया तथा साथ ही विद्यार्थियों को अमर सपूतों का बलिदान याद रखते हुए सदा ही अपने वीर सपूतों का सम्मान करने की सीख दी।
हमको आजादी दिलाने में जितना योगदान स्वतंत्रता सेनानियो का है उतना ही योगदान इंडियन आर्मी में तैनात व सैनिकों का भी है और उन्ही सैनिकों का सम्मान करने हेतु शिवालिक एकेडमी के कुछ विद्यार्थियों तथा शिक्षिकाओं श्रीमती शम्मी चौहान व श्रीमती शबनम खान द्वारा सेलाकुई स्थित शहीद स्मारक पर जाकर पूर्व सेना निवृत्त सैनिकों को उनकी देश सेवा तथा देश रक्षा के लिए धन्यवाद स्वरूप कार्ड तथा मिठाइयां देकर सभी सैनिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, निदेशक, प्रधानाचार्य, को ऑर्डिनेटर, डी आई एम टी निदेशक व समस्त शिक्षक गण मौजूद रहे।







