
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में एक टीचर पर गंभीर आरोप लगे हैं. टीचर पर शिक्षा के मंदिर यानी स्कूल में छात्राओं को रिवॉल्वर दिखाकर छेड़छाड़ करने और वीडियो बनाने का आरोप है. बच्चों की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंच जमकर हंगामा किया. उन्होंने खुद कानून हाथ में लेते हुए आरोपी शिक्षक को जमकर पीटा और उसकी रिवॉल्वर छीन ली. आरोपी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुस्साए अभिभावकों के चंगुल से उसे किसी तरह छुड़ाया और कोतवाली ले गई. दो अभिभावकों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है. मामले की जांच की जा रही है.

