
सेंट जोसेफ में आयोजित 11 bro keogrh टूर्नामेंट का पहला मैच हिल्टन व शिवालिक एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमे शिवालिक एकेडमी 3-0 से विजेता रही तथा दूसरा मैच निर्मल आश्रम स्कूल व शिवालिक एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें शिवालिक 3-2 से विजेता रही, तथा अंशदीप व अभय चौहान टॉप स्कोरर रहे, इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए शिवालिक के खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट जोसेफ को 1-0 से हराकर जीत हासिल की व फाइनल मुकाबले में पहुंच गए, जिसमे आदर्श पटवाल स्कोरर रहा।
शुरुआत से ही जोरदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट जोसेफ को हराकर फाइनल मैच शिवालिक एकेडमी व सेंट जॉर्जेस कॉलेज मसूरी के मध्य खेला गया जिसमें शिवालिक के खिलाड़ियों द्वारा अदभुत प्रदर्शन किया गया और सेंट जॉर्जेस कॉलेज मसूरी को 2-0 से पराजित कर शिवालिक एकेडमी ने ट्राफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में अंशदीप, आदर्श स्कोरर रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को जीत की ढेर सारी बधाई दी।

