
बेमेतरा थाना बेरला पुलिस टीम की कार्यवाही।*
* पत्रकार बनकर 24 हजार रूपये अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी बेमेतरा पुलिस के गिरफ्त में*
बेमेतरा= 21 अगस्त 2023 को प्रार्थी सूरज साहू उम्र 30 साल साकिन खर्रा थाना बेरला जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21.08.2023 को दोपहर में अपने दुकान में था तभी पहलाद दुबे निवासी अंजोर जिला दुर्ग और सरबर खान नाम का व्यक्ति अपने आप को पत्रकार बताकर तुम गांजा बेचते हो तुम्हारा विडियो बनाया हूँ बोलकर डरा धमकाकर मुझसे और ग्राम सरदा के शेषनारायण साहू से 12,000 – 12,000 रुपये ग्राम सरदा में शेषनारायण साहू के दुकान के पास अवैध वसूली किये है उनके साथ तीन महिलाये और एक लडका भी था किंतु उनके द्वारा समझाईस दिया गया, वे चारो पैसे नही लिए है कि रिपोर्ट पर थाना बेरला में अपराध सदर धारा 384,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

