
सफलता यूं ही नहीं मिलती, सफलता के लिए निश्चित रूप से कड़ी मेहनत, लगन, भी आवश्यकता होती है, और इसी मेहनत व लगन के बल पर शिवालिक एकेडमी के तीन खिलाड़ियों राजवंश चौधरी, दिवस डबराल, भूपेंद्र सिंह का चयन साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप जूनियर वर्ग टीम काता के लिए हुआ है जिसके लिए वे देहरादून से काठमांडू , नेपाल के लिए रवाना होंगे। कराटे कोच बिट्टू विशान छेत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया की हमारे विद्यालय के तीन होनहार खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। हर क्षेत्र में शिवालिक एकेडमी नंबर लेने में पीछे नहीं हटती शिक्षा खेलकूद संगीत तेराकी समेत हर क्षेत्र में शिवालिक एकेडमी का रिजल्ट लगभग अव्वल ही रहा है विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी ने सभी खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

