
लखनऊ। कुछ दिनों पहले बसपा सांसद दानिश अली को भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी Ramesh Bidhuri ने आपत्तिजनक अपशब्द कहे थे। इसकी चर्चा देश दुनिया में हुई। तमाम लोग दानिश के समर्थन और विधूड़ी के विरोध में बोले। अब उत्तर प्रदेश में अमरोहा लोकसभा के सांसद Kunwar Danish Ali दानिश अली को अनुशासनहीनता के आरोप में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने शनिवार को कहा कि श्री अली पार्टी की नीतियों, विचारधारा और अनुशासन के विपरीत जाकर बयानबाजी कर रहे थे आौर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। इसलिये उन्हे पार्टी से निलंबित किया गया है।
बसपा महासचिव मिश्रा ने कहा कि श्री अली 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा की जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे। कर्नाटक में 2018 का आम चुनाव बसपा और जनता पार्टी ने मिल कर लड़ा था। चुनाव के नतीजे आने से पहले देवगौड़ा की सिफारिश पर अली को अमरोहा से बसपा का टिकट दिया गया था। उस समय देवगौडा ने आश्वस्त किया था कि अली बसपा की नीतियों के प्रति समर्पित रहेंगे और पार्टी आलाकमान के निर्देशों का पालन करेंगे। बसपा ने अपने टिकट पर अली को लोकसभा पहुंचाया मगर देवीगौडा से मिले आश्वासन के विपरीत अली पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे, इसलिये उन्हे निलंबित करने का फैसला लेना पडा है।
संसद में भाजपा सांसद द्वारा अपमानित दानिश से मिलने उनके आवास पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित अनेक लोग मिलने गये थे। उन्होंने मीडिया से भी कई दिन बात की। माना जा रहा है कि बसपा अध्यक्ष मायावती भाजपा का हुक्म बजा रही हैं। वे भाजपा की नाराजगी से डरती हैं। इसलिए दानिश को समर्थन देने के बजाय पार्टी से ही गलत आरोप लगाकर निकाल बाहर किया। बसपा ऐसे ही धीरे-धीरे खत्म हो रही है। बसपा नेतृत्व की कार्यशैली से पुराने कार्यकर्ता निराश हैं और नये कार्यकर्ता जुड़ नहीं रहे।
