
झोलाछाप डॉक्टर की गलत दवाई देने से नवजात जुड़वा बच्चों की मौत होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दवाई के गलत देने से गर्भवती महिला के जुड़वा बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला की बमुश्किल जान बचाई गई। पीड़ित परिवार ने रंपुरा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार प्रीत विहार कॉलोनी के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है और अक्सर नजदीक ही स्थित एक क्लीनिक से दवा भी लेती रहती है। आरोप था कि क्लीनिक की संचालिका घर पर आकर पत्नी का उपचार भी करती थी

