
किसानों के प्रदर्शन के दौरान हरियाणा पुलिस के एक और पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। हरियाणा पुलिस ने खुद यह जानकारी दी है। बताया गया है कि, सब इंस्पेक्टर विजय कुमार की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से जान चली गई है। किसानों के प्रदर्शन को लेकर विजय कुमार टोहाना बॉर्डर पर तैनात थे। हरियाणा पुलिस के DGP शत्रुजीत कपूर ने सब इंस्पेक्टर विजय कुमार की मौत पर दुख जताया है।
इससे पहले मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत की जानकारी दी थी। हरियाणा पुलिस ने बताया था कि शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में तैनात ESI कौशल कुमार की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। कौशल कुमार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया था लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरियाणा पुलिस ने कहा कि, अब तक कि 3 पुलिस कर्मियों की जान जा चुकी है। तीनों पुलिस कर्मी किसानों के प्रदर्शन में ड्यूटी दे रहे थे।




