
उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। बीते एक महीने में सड़क हादसों में न जाने कितने लोगों को जान गंवानी पड़ी हैं। ऐसे में हमारी भी आपसे अपील है कि खासतौर पर पहाड़ों में वाहन संभलकर ही चलाएं
Roadways Bus Hadsa Bacheli Khal
इस बीच ऋषिकेश बदरीनाथ हाइवे से एक खबर सामने आ रही है। यहां सड़क पर चलती बस पलट गई। बस में 34 लोग सवार थे। शुक्र इन बात का है कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल उत्तराखंड रोडवेज की बस चंडीगढ़ से श्रीनगर गढ़वाल जा रही थी। रोडवेज बस का नंबर UK07P –A3138 है। ये बस देवप्रयाग बछेलीखाल के पास अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर ही पलट गई। अगर बस खाई में जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। हादसे में 8 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। हादसा होते ही बस में बैठे 34 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। घायलों को रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग भर्ती किया गया। सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। 



