
उत्तराखंड:20 मार्च 2024, बुधवार को थाना सेलाकुई देहरादून में आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशा/मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दियेे गये हैं। इसी क्रम में दिनांक 19-03-2024 को थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान 02 अभियुक्तगणों को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया,
इस दौरान अभियुक्तों की तलाशी में उनके पास से लगभग 31 लाख 40 हजार रू0 कीमत की 104 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिन्हे नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस दौरान पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे दोनो बरेली के निवासी हैं तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उनके द्वारा अवैध मादक पदार्थो की अलग-अलग स्थानों पर तस्करी की जाती है, उनके द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया तथा शिक्षण संस्थानो को टारगेट किया जाता है, जहां पर उन्हें मादक पदार्थो के मुंह मांगे दाम मिल जाते है। वे लोग बरेली से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर ऐसे स्थानो पर उंचे दामो में बेच देते है, जिससे उन्हें काफी मुनाफा हो जाता है। माफियाओं पर भारी पड़ रहे हैं सेलाकुई एस ओ शैंकी कुमार अपराधियों में काफी खौफ देखने को मिलता है सेलाकुई एस ओ एस ओ शैंकी कुमार को लेकर सेलाकुई क्या आप जानते हैं सेलाकुई देहरादून के बड़े से बड़े बदमाश इस पुलिस अधिकारी के आगे घुटने देखते हैं अपनी कद काठी से ही दबंग दिखने वाले एसओ आम जनता के लिए हमेशा सहयोग की भावना से खड़े नजर आते हैं वहीं अपराधियों के लिए शैंकी कुमार का नाम ही काफी है आज हम आपको बताएंगे आखिर सेलाकुई औद्योगिक नगरी के साथ-साथ एजुकेशन हब में भी अपना अलग स्थान सेलाकुई को प्राप्त है सेलाकुई थाना अंतर्गत स्थानीय निवासियों के साथ-साथ एक बहुत बड़ी जनसंख्या देश के अन्य कई राज्यों से सेलाकुई में अपने-अपने कारोबार एजुकेशन के लिए आए हुए हैं इन्हीं में कुछ अपराधी किस्म के भी हैं वैसे तो अपराध हर क्षेत्र में होता ही रहते हैं मगर सेलाकुई की कुछ अलग ही बात है क्योंकि सेलाकुई में हर वर्ग का व्यक्ति रहता है सेलाकुई पुलिस समय-समय पर सत्यापन अभियान पर भी अपना विशेष ध्यान रखती है फिर भी अपनी तत्परता मेहनत के साथ शैंकी कुमार खड़े नजर आते हैं यह वाकई प्रशंसा का विषय है इस क्षेत्र सर्वाधिक खनन का कारोबार भी होता है जिस पर इनकी विशेष नजर रहती है ओवरलोड ट्रक रात के अंधेरे में ओवर स्पीड में ना चले क्योंकि दुर्घटनाओं का एकमात्र करण ओवर स्पीड भी है आज शैंकी कुमार की प्रशंसा सेलाकुई के क्षेत्र वासियों के द्वारा जगह-जगह सुनने को मिल जाती हैं थाने में आए हुए हर फरियादी से अपने मधुर स्वभाव के साथ मिलते हैं जिस थाने में आने वाले फरियादी की संतुष्टि भी हो जाती है तो वही चोर बदमाश तस्करों की शैंकी कुमार का नाम सुनते ही पतलून गीली हो जाती है और अपराधी सेलाकुई थाना अंतर्गत अपराध करने से पहले कई बार विचार करता है






