
उत्तराखंड के हरिद्वार में आज कांग्रेस नेताओं का पतझड़ सा हो गया। यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा अपने पुत्र वीरेंद्र रावत को टिकट दिलाये जाने से नाखुश हरीश रावत के ही करीबी लगभग आधा दर्जन नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। यह सभी हरीश रावत पर परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं।






