
अक्सर अलग-अलग जगहों से सांड के हमले की तस्वीरें आंखों के सामने आती हैं। वहीं सांड के हमले की अब जो तस्वीर सामने आई है वो बेहद डरावनी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें सड़क चलते एक सांड स्कूटी सवार चालक पर अचानक हमला कर देता है। जिसके बाद वो चालक पास से गुजर रहे एक ट्रक के नीचे आ जाता है। गनीमत इतनी रहती है कि, शख्स के नीचे आते ही ट्रक चालक एकदम से ब्रेक मार लेता है। जिससे स्कूटी सवार शख्स का बचाव हो जाता है। अगर ट्रक चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगाता तो पीछे का पहिया स्कूटी सवार शख्स के सिर के ऊपर से गुजर जाता। इसमें शख्स की दर्दनाक मौत हो सकती थी। यह वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है।







