




डी. पी. एस. जी. कप कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2024 में शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने मारी बाजी प्राप्त किया प्रथम स्थान
डी. पी. एस. जी. स्कूल द्वारा आयोजित डी. पी. एस. जी. कप कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2024 में शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 विद्यालय को पछाड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया व सबसे ज्यादा पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों द्वारा कुल 11 स्वर्ण, 06 रजत, व 05 कांस्य पदक हासिल किए गए, जिसमे सुयश कठैत, शास्वत नेहाल, आस्तिक चौहान, शौर्य रावत,अक्षत रावत(अंडर 12 ), वीरेन कुमार सिंह, देवांश चौधरी, अयांश चौधरी, दिव्यांशी खनका (अंडर 14) इशांत रावत, वर्णिका कथैत, (अंडर 17) द्वारा स्वर्ण पदक व अनिकेत कुमार, अनुपम श्रीवास्तव, अनिकेत कुंवर ( अंडर 12) तन्मय सिंह( अंडर 17) द्वारा रजत पदक, शिवम सिंह नेगी, विवेक कनौजिया (अंडर 12), तन्मय सामंत, अनंत जोशी (अंडर 14) अभिषेक बिष्ट (अंडर 17) द्वारा कांस्य पदक हासिल किए गए,व जयदीप द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
समस्त स्कूलों के मध्य दमदार प्रदर्शन करते हुए शिवालिक एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी ने कोच व सभी विजेता प्रतिभागियों को जीत कि ढेर सारी शुभकामनाएं दी व इसी तरह आगे उन्नति करने के लिए प्रेरित किया।

