
हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित
अंबावती दून इंटर कॉलेज पंडितवाडी देहरादून के छात्रों ने किया अच्छा प्रदर्शन इंटर में 100%, हाई स्कूल में 98.3% रहा कॉलेज का रिजल्ट
*कॉलेज के प्रबंधक हर्ष यादव की मेहनत रंग लाई शिक्षा में बढ़ोतरी को लेकर लम्बे समय से थे प्रयासरत*
देहरादून 01मई=राज्य में भी हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमे अम्बावती दून वैली इंटर कॉलेज पंडितवाडी देहरादून का हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम गुणवत्ता के आधार पर अच्छा रहा।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक हर्ष यादव जी एवम् प्रधानाचार्य श्री दिनेश भट्ट जी ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई। इण्टरमीडिएट में 26 छात्र छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें 21 छात्र छात्राएं ने प्रथम श्रेणी तथा 05 छात्र छात्राएं ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त किया। इसीप्रकार हाईस्कूल में 57 छात्र छात्राएं में से 16 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी 40 छात्र छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त किया।फिर से सभी को इण्टरमीडिएट में
100% एवं हाईस्कूल में 98.3 % परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई।
इसी क्रम में प्रबंधक हर्ष यादव जी ने कहा कि में इस सफलता के लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री दिनेश भट्ट जी सहित सभी शिक्षकगणों को बधाई दी और कहा कि में सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं करता हूं जो अपने अपने भविष्य में खूब तरक्की करे और कामयाबी हासिल करे जिससे हमारे कॉलेज का नाम रोशन होगा




