




“सपने पूरा करना हर विद्यार्थी कि चाहत है और परीक्षा सफलता तक पहुंचने का माध्यम”
बोर्ड परीक्षा हेतु जम कर जी तोड मेहनत और परीक्षा परिणाम का लंबा इंतजार। आखिर वह घड़ी आ गई जब दिनांक 13.05.24 को बोर्ड परीक्षा के हाई स्कूल के नतीजे घोषित किए गए, परीक्षा परिणाम देख सभी विद्यार्थियों खासतौर पर सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर साल की तरह इस बार भी काबिले तारीफ़ रहा। सभी विषयों में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय के कक्षा 10वी के कृष्णा नैनवाल ने 98% लाकर प्रथम, जया दास 97% के साथ द्वितीय, अंकित यादव ने 97% के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के कई बच्चो ने 90% से अधिक मार्क्स अर्जित किए जिसमे सुमित कुमार 96%, प्रियम रंजन 96%, अनिकेत पाल 95%, दिव्यांश पाल 95%, कशिश 95%, अदिति रमोला 95%, कुमारी सोनिया 93%, कर्णिका असवाल 93%, प्रिंस भंडारी 92%, माही अग्रवाल 92%, दीपाली 91%, वेदांशी 91%, प्रियांशी 91%, जिया अग्रवाल 91% अंक हासिल किए।
परीक्षा परिणाम आने के पश्चात विद्यालय प्रधानाचार्य ने बच्चों को जीवन में ऐसे ही निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और इस उपलब्धि को शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा की गई मेहनत का परिणाम बताया।

