
रिपोर्टर—–एसपी सिंह
स्थान ——–जसपुर
जनपद उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो रेंज में स्थित कालू सैय्यद मजार पर आज से वन विभाग द्वारा बड़े वाहनों पर जाने की रोक लगाई गई है साथ ही मजार पर लगने वाले झूलों ओर खिलौनों की दुकान पर भी प्रतिबंध लगाया गया है मजार पर सिर्फ बाइक , चौपहिया वाहन ओर ट्रेक्टर ट्राली ही जा सकेंगे ओर मजार पर श्रद्धालु प्रसाद चढ़ा सकेंगे वंही वन क्षेत्राधिकारी फाटो रेंज कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तराई पश्चिम वन प्रभाग के दक्षिणी बीट में कालू सैय्यद मजार है जंहा पर श्रद्धालु स्थानीय लोग छोटे वाहनों से आते जाते रहते है दिन प्रतिदिन वंहा संख्या काफी बढ़ती जा रही है इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आज पतरामपुर चेक पोस्ट पर अंदर जो भारी वाहन जाते है उनको नियंत्रण करने के लिए अभियान रख्खा है ओर कुछ लोग द्वारा ऐसी वस्तु भी वंहा ले जाई जाती है जो धार्मिक स्थल पर नही जा सकती जैसे खिलौने झूले लगाने का प्रयास भी लोगो द्वारा किया गया जिसे आज रोका गया है क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वन विभाग का मकसद सिर्फ ये है कि धार्मिक स्थल सिर्फ धार्मिक स्थल ही रहे कोई पिकनिक स्थल ना बने
वंही दूसरी ओर कालू सैय्यद मजार कमेटी ने वन विभाग के इस फैसले पर रोष जताया वंही मजार के कमेटी अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि लोगो की बहुत पुरानी श्रद्धा यंहा मजार से जुड़ी हुई है और वक्फ बोर्ड में ये संपत्ति दर्ज है और इस मजार पर सभी धर्मों के लोग बड़ी आस्था के साथ यंहा आते है और दुकानदार भी यंहा दुकान लगाकर अपना रोजगार करते है और आज वन विभाग द्वारा कहा गया कि आरक्षित वन क्षेत्र है और यंहा प्रदूषण बढ़ रहा है जबकि पहले से लोग यंहा आते रहे है वाहनों की पर्ची भी विभाग द्वारा काटी जाती रही है उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति वाहन में आ रहा है वो सुरक्षित है और जो व्यक्ति पैदल आ रहा है वो असुरक्षित है भारत देश की गंगा जमुना तहजीब है सभी धर्मों का सम्मान और सभी धर्मों की आस्था है अपनी अपनी उसे ठेस ना पहुँचाकर आस्था बनी रहनी चाहिए और दूसरी बात है रोजगार यंहा लोग अपनी दुकान लगाकर अपना रोजगार करते है और रोजी रोटी कमाते है इसलिए किसी को अधिकार नही है कि किसी की रोजी रोटी को छीने ओर किसी की आस्था पर रोक लगाए 

