
उत्तराखंड में निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज होने लगी है। सचिव पंचायतीराज उत्तराखंड के निर्देशों क्रम में नैनीताल जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के सामान्य निर्वाचन की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। इसके लिए सारणी गठित हो गई है आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन से पूर्व ग्राम पंचायतों के परिसीमन एवं पुनर्गठन संबंधित विसंगतियों का निराकरण किए और जहां पुनर्गठन-परिसीमन किए जाने की आवश्यकता हो,उनके निर्देश प्रसारित कर ग्राम पंचायतों के परिसमन हेतु सारिणी गठित की गयी है। जिसमें प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण हेतु जिलाधिकारी को अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी को सदस्य, अपर जिलाधिकारी को सदस्य, जिला पंचायती राज अधिकारी को सदस्य सचिव का दायित्व दिया गया है।





