
Clean and Green Environment समिति द्वारा प्रेमनगर के राजकीय चिकित्सालय तथा विंग नंबर 1 के ग्राउंड में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पिलखन, आंवला, बरगद, रात की रानी, चंपा, अर्जुन, अमलताश, चमेली, कनेर इत्यादि के 100 से अधिक वृक्षों का रोपण किया किया। इस अवसर पर सरकारी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शुक्ला तथा उनका समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
समिति द्वारा इस मानसून सत्र में किया गया ये तीसरा वृहद वृक्षारोपण अभियान है। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर द्वारा भी समिति के साथ मिलकर वृक्ष लगाए गए, साथ ही उन्होंने समिति द्वारा पर्यावरण को बचाने तथा लगातार वृक्षारोपण किए जाने की सराहना की। साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने चिकित्सालय पहुंचकर समिति के साथ वृक्षारोपण किया और भविष्य में समिति को और अधिक देहरादून के पर्यावरण को बचाने की अपील की।
समिति द्वारा किए गए तीसरे वृहद वृक्षारोपण अभियान में प्रेमनगर के सरकारी चिकित्सालय तथा प्रेमनगर के अन्य क्षेत्रों को शामिल किया गया। अभी तक समिति द्वारा 300 से अधिक वृक्षों का रोपण विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में किया जा चुका है। सरकारी चिकित्सालय तथा विंग 1 के मैदान में लगाए गए वृक्षों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड्स भी लगाए गए, जो मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सहयोग से उपलब्ध कराए गए थे।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राम कपूर, अमरनाथ कुमार, अमित चौधरी, राजेश बाली, जे पी किमोठी, रणदीप अहलूवालिया, दिवाकर नैथानी, प्रवीण शर्मा, मनीष खत्री, विश्वास दत्त, हर्षवर्धन जमलोकी, दीपक वासुदेव, संध्या जमलोकी, गगन चावला, प्रकृति जमलोकी, संदीप मेंहदीरत्ता, गणेश, निधि वासुदेव, ज्योति चौधरी, नितिन कुमार, भूमिका दुबे, कौशल, अनुराग शर्मा, नमित चौधरी, कार्तिक बिरला तथा छोटे बच्चो में हृदय, रेयाँश, अदिति, अमुल्या, वंश, पार्थ, आरव शर्मा तथा राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टर शुल्क, अपने समस्त स्टाफ के साथ तथा स्थानीय निवासियों में डॉक्टर साजन, संजय भाटिया, संजय खन्ना, राणा जी उपस्थित रहे।






