
आज दिनाँक 29 जुलाई 2024 को SDRF उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों द्वारा कांवड़ मेले के दौरान कांगड़ा घाट पर नियुक्त रहते हुए कुल 28 कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया है जिनका विवरण निम्नवत है:-
कांगड़ा घाट पर एक कांवड़िया साहिल, उम्र 19 वर्ष पुत्र श्री अशोक, निवासी- अदम ताड़ी दादरी रोहतक हरियाणा, स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। कांगड़ा घाट पर तैनात एसडीआरएफ जवान द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कांवड़िये को सकुशल रेस्क्यू किया गया।
कांगड़ा घाट पर स्नान करने के दौरान 04 युवक 1. राजकुमार पुत्र प्रेमकरन, उम्र- 16 वर्ष, 2. करण कुमार पुत्र सुरेन कुमार, उम्र- 16 वर्ष, 3. सचिन कुमार पुत्र राजू पासवान उम्र 18 वर्ष, 4. रुपेश कुमार पुत्र हेमकरण उम्र- 23, निवासी- हापुड़ रोड रूसीपुर मेरठ, नदी के तेज बहाव में डूबने लगे, जिन्हे देखकर एसडीआरएफ टीम द्वारा तैरकर व डग्गी की सहायता से लगभग 150 मीटर तक उनका पीछा करते हुए चारों को सकुशल रेस्क्यू किया गया।




