



15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को शुक्रवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब राजधानी से मोस्ट वांटेड आतंकी रिजवान गिरफ्तार कर लिया। NIA ने उस पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित किया।
पुणे ISIS मॉड्यूल के आतंकी रिजवान अली को पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। वह दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में भी शामिल था।
रिजवान और उसके साथियों ने दिल्ली के कई VIP इलाके की रेकी की थी। इसके पास से हथियार भी बरामद किए गए है।

