
ग्राफिक एरा के सहयोग से शिवालिक एकेडमी सेलाकुई में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसके प्रथम दिन कक्षा 9 से 12वी तक के विद्यार्थियों तथा महिला शिक्षिकाओ हेतु पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉक्टर इशना सिंह ने बालिकाओं को पीरियड्स के दिनों में स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी व समझाया किन तरीको से उन्हें अपनी स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए, साथ ही डॉक्टर ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में भी जानकारी दी व बताया किस प्रकार सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन से इस भयानक बीमारी से बचा जा सकता है।
डॉक्टर इशना सिंह ने बालिकाओं को समझाया पीरियड्स एक सामान्य प्रक्रिया है इसके बारे में खुल कर चर्चा करनी चाहिए ताकि गंभीर संक्रमण या बीमारी से बचा जा सके, साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को इस दौरान अच्छी खुराक लेने को बात कही। सही जानकारी ना होने पर लड़कियां खुल कर बात नही कर पाती जिस वजह से उन्हें कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है जिसका असर उनके शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।







