
78वें स्वतंत्रता दिवस के महान पर्व पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल इकाई प्रेम नगर के अध्यक्ष श्री पुनीत सहगल जी द्वारा प्रेमनगर के मुख्य बाजार में झंडारोहण का कार्यक्रम किया गया।
जिससे पूर्व गुरुकुल के आचार्यों द्वारा देश में अमन व शांति के साथ देश के लिए हुए शहीदों के लिए हवन कर आहुतियां दी गई। इसके साथ ही क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा 500 से अधिक पौधे वितरित किए गए तो वही मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया जहां 50 यूनिट से अधिक लोगो ने रक्त दान किया।
इसके साथ ही कढ़ी चावल का लंगर भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैंट विधानसभा से विधायक श्रीमती सविता कपूर जी,
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष पंकज मेसन जी,
उत्तराखण्ड बार एसोसिएशन के पूर्व सदस्य पृथ्वीराज चौहान जी,
सनातन धर्म मंदिर के प्रधान सुभाष माकिन जी,
स्वर्ग आश्रम के प्रधान सुभाष नागपाल जी,
कांग्रेस नेता सुमित खन्ना जी,
महावीर सेवा दल के प्रधान रविंद्र माकीन जी,
पूर्व सभासद जितेंद्र तनेजा जी,
दून उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष जसूरिया जी, महासचिव जितिन तलवार जी,
पुलकित मैनी जी,राम कपूर जी,कार्तिक बिरला जी, अन्नु शर्मा जी,चेतन अरोड़ा जी आदि लोग शामिल रहे।





