
राजनीति कुछ लोगों को विरासत में मिलती है ऐसा ही एक नाम सेलाकुई से सुमित चौधरी का भी आता है जिनके दादा स्वर्गीय चौधरी नाथू सिंह पहले से ही राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए सेलाकुई और सेलाकुई से लगते इलाकों में जनता कीअपनी ओर से भरपूर सेवा करने में पीछे नहीं रहे सुमित चौधरी के इष्ट मित्र बताते हैं कि चौधरी नाथू सिंह गन्ना विकास समिति में अध्यक्ष रह चुके हैं और न्याय पंचायत झाझरा में सरपंच पद पर रह चुके हैं इनके पुत्र स्वर्गीय चौधरी जवाहर सिंह जब सेलाकुई ग्राम पंचायत हुआ करती थी तब चौधरी जवाहर सिंह ग्राम पंचायत सेलाकुई में प्रधान रह चुके अब उनके सुपुत्र राजनीति में खुलकर जनता की सेवा करने का मन बना चुके हैं सुमित चौधरी को आज पछवादून क्षेत्र ही नहीं देहरादून जिले के आसपास के लगते इलाकों में भी सुमित चौधरी को आनेकों लोग भली भांति जानते पहचानते हैं इन्होंने जिला पंचायत चुनाव भी लड़ा जिसमें क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग आशीर्वाद प्यार इनके साथ था यही कारण रहा यह अच्छे मतों से विजयी रहे सुमित चौधरी वर्षों से सेलाकुई में व्यवसायरत हैं जन सेवा में समय-समय पर अपना योगदान देते रहते हैं जो इस बात का संकेत है की सेवा भावना उनके मन में है केवल अवसर मिलने की देर है वह निश्चित रूप से समाज सेवा में कीर्तिमान कायम करेंगे उनके शुभचिंतक मानते हैं की सुमित चौधरी केवल बड़ी कास्ट वाले किसान ही नहीं क्षेत्र के बड़े व्यवसाईयों में भी है जो अपने व्यवसाय और कृषि को सेवा कार्य का अंग मानते हैं दर्जनों सहयोगियों के साथ इन दोनों क्षेत्रों के साथ-साथ समाज सेवा में भी भाग्य आजमाइश करने वाले सुमित चौधरी नगर पंचायत को प्रमुख नगर पंचायत बनाने का सपना देख रहे हैं और उसके लिए जनता का सहयोग चाहते हैं हालांकि अभी तक किसी प्रत्याशी ने खुलकर अपनी दावेदारी भले ही पेश ना की हो लेकिन उनके समर्थक उनके सपनों को पंख लगाने का काम कर रहे हैं यह पंख लगाना दावेदार के लिए खुराक का काम करता है सुमित चौधरी के छोटे भाई सचिन चौधरी और नीरज चौधरी उनके बाएं और दाएं हाथ बनकर बड़े भाई के बताए मार्ग पर चल रहे हैं जिसकी तारीफ लगभग हर क्षेत्रवासी की जुबान पर होती है उनके छोटे भाई सचिन चौधरी अच्छे अधिवक्ताओं में से है जो पछवादून क्षेत्र में अच्छी साख रखते हैं यह भी एक कारण है कि सुमित चौधरी को भाई की छवि का लाभ भी मिल रहा है ऐसा जानकारों का मानना है पछवादून विकास समाचार के संपादक रवि अरोड़ा को दिए अपने एक साक्षात्कार में सुमित चौधरी ने बताया कि उनके द्वारा सेलाकुई के लगभग हर क्षेत्र में गलियों से लेकर सड़कों तक सड़कों का एक अच्छा भला जाल बिछाया गलियों में खंबो पर अनेकों स्ट्रीट लाइट लगवाई जिससे राहगीरों को रात में चलने फिरने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े अनेको वृद्ध महिलाओं पुरुषों की पेंशन लगवाई शाहिद सत्येंद्र इंटर कॉलेज में हॉल का निर्माण करवाया 35 वर्षों से बदहाल पीठ वाली सड़क का निर्माण करवाया सेलाकुई श्मशान घाट भूमि पर जब भू माफिया द्वारा कब्जा कर लिया गया जिसे सुमित चौधरी ने सहयोगियों के साथ मिलकर भूमि को भू माफिया से मुक्त कराया अनेकों पुस्तौं का निर्माण कराया चौधरी ने अपने साक्षात्कार में बताया कि आने वाले निकाय चुनाव में मजबूत दावेदार के रूप में जनता के सामने आना चाहता हूं मैं चुनाव केवल और केवल जीतने के लिए लडूंगा मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है जिस प्रकार जनता का सहयोग प्यार आशीर्वाद मुझे पहले मिला इसी प्रकार दोबारा भी जानता मुझे अपना भरपूर आशीर्वाद देगी और मैं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतारने का पूरा-पूरा प्रयास करूंगा





