
सेंट जोसेफ में आयोजित 12 Bro KEOGH Memorial Under 15 Inter school football tournament 2024 टूर्नामेंट का पहला दिन कुल 12 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमे शिवालिक एकेडमी द्वारा पहला मैच निर्मल आश्रम दीपमाता प्रज्ञा रानी पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश व शिवालिक एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमे शिवालिक एकेडमी 2-1 से विजेता रही तथा दूसरा मैच सेंट थॉमस के साथ रहा जिसमे शिवालिक ने 4-0 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ दमखम दिखाते हुए सेंट जोसेफ ब्लू को 3-0 से मात दी।
जिसमे अभय चौहान 1, आयुष बिष्ट 1, संतोष पाल द्वारा 1-1 गोल दाग कर शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचाया, जहा सेमीफाइनल मुकाबले में शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों श्रीराम सेनेटिनियल को 2 -0 से हराकर फाइनल मुकाबले में पहुंची, फाइनल मुकाबले शिवालिक एकेडमी व सेंट ज्यूड के मध्य रहा जिसमें निर्धारित समय तक किसी भी टीम द्वारा गोल न ले पाने के कारण पेनल्टी शूटआउट के तहत शिवालिक एकेडमी को रनर अप में संतोष करना पड़ा।





