
सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा शिवालिक एकेडमी में तीन दिवसीय सहोदय इंटर स्कूल सीनियर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न विद्यालयों की 24 टीमें प्रतिभाग करेंगी। सर्वप्रथम सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स अध्यक्ष श्री सोमदत्त त्यागी जी, सचिव बी एस राणा जी, कर्नल चौधरी प्रबंधक कर्नल एकेडमी, श्री रविकांत सपरा जी – प्रबंधक द सेपियंस पब्लिक स्कूल, श्रीमती रजनी त्यागी जी प्रधानाचार्य शिवालिक एकेडमी द्वारा टूर्नामेंट की शुरुआत करी गई। सर्वप्रथम सभी खिलाड़ियों द्वारा शपथ लेने व राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित सभी लोगो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
टूर्नामेंट के प्रथम दिन पहला मैच दून युधिस्ठिर पब्लिक स्कूल व ज्ञान आइंस्टीन के मध्य खेला गया जिसमें दून युधिस्ठिर 2-1 से विजेता रही व साहिल व वंश द्वारा 11 गोल दागे गए। उसी क्रम में दूसरा मैच लक्ष्य पब्लिक स्कूल व लक्ष्य यूनिवर्सल के मध्य खेला गया जिसमें मुकाबला काफी रोमांचकारी रहा और लक्ष्य यूनिवर्सल 3-0 से विजेता रही लक्ष्य यूनिवर्सल के परिचय, आयुष व रजत द्वारा 1-1-1 गोल दागे गए।
तीसरा मैच जी आर डी वर्ल्ड स्कूल व द कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें द कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल (3-0) से विजेता रही व द कैंब्रिज सीनियर
सेकेंडरी स्कूल के लीलो व महिंदर द्वारा गोल दागे गए।
चौथा मैच आई टी आई टी आई दून संस्कृति व सेपियंस स्कूल हरबटपुर के मध्य खेला गया जिसमें आई टी आई टी आई दून संस्कृति 1-0 से विजेता रही व कोइंगथम द्वारा गोल दागा गया।
पांचवा मैच दून ग्लोबल व ब्राइट एंजेल्स के मध्य खेला गया जिसमें पेनल्टी शूटआउट के तहत द दून ग्लोबल स्कूल विजेता रही। छठा मैच द एनफील्ड व स्वामी विवेकानंद स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें स्वामी विवेकानन्द (0-1) से विजेता रही व अनुपम द्वारा गोल दागा गया। रोमांचकारी मुकाबले को आगे बढ़ाते हुए सातवा मैच द सेपियंस विकासनगर व आर्केडिया पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें आर्केडिया पब्लिक स्कूल (1-2) से विजेता रही व आर्केडिया पब्लिक स्कूल के प्रियांशु व निहाल द्वारा 1-1 गोल दागे गए।
आठवां मैच सैंगवीन पब्लिक स्कूल व गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के मध्य रहा जिसमें गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल (0-2) से विजेता रही व कृष व शब्द द्वारा सैंगवीन पब्लिक स्कूल को टक्कर देते हुए 1-1 गोल दागे।
इसी क्रम में टूर्नामेंट के दूसरे दिन दिनांक 22.08.24 को सारे खिलाड़ियों द्वारा फुटबॉल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमे पहला मुक़ाबला शिवालिक एकेडमी व कर्नल एकेडमी के मध्य रहा जिसमें शिवालिक एकेडमी 1-0 से विजेता रही व आदर्श द्वारा 1 गोल दागा गया। दूसरा मुकाबला ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल व बलूनी पब्लिक स्कूल के मध्य रहा जिसमें कांटे की टक्कर देते हुए बलूनी पब्लिक स्कूल 2 -3 से विजेता रही व आदर्श, कृष्णा, आयुष द्वारा क्रमश 1-1-1 गोल दागे गए।
सभी खिलाड़ियों द्वारा एकता और संघर्ष की भावना बरकरार रखते हुए तीसरा मुकाबला सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल व जिंप पायनियर स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें जिंप पायनियर स्कूल (0-1) से विजेता रही व नमन द्वारा 1 गोल दागा गया।
चौथा मुकाबला गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल व द कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें द कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल (1-4) से विजेता रही जिसमे लीलो, दीपेश, महेंद्र, नमन द्वारा 1-1-1-1 गोल दागे गए। पांचवा मुकाबला दून ग्लोबल स्कूल व आर्केडिया पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें आर्केडिया पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा व टीम (0-5) से विजेता रही जिसमे निहाल द्वारा सर्वाधिक दो गोल व आयुष, आदित्य, शुभम द्वारा 1-1-1 गोल दागे गए।
छठा मुकाबला आई टी आई टी आई दून संस्कृति व स्वामी विवेकानन्द स्कूल के मध्य खेला गया जिसमे निर्धारित समय तक कोई गोल दागने के कारण पेनल्टी शूटआउट के तहत स्वामी विवेकानंद (5-2) से विजेता रही।
सभी खिलाड़ियों द्वारा टूर्नामेंट में बेहतरीन तरीके से खेल भावना को प्रर्दशित किया गया। 




