



नैनीताल जिले के हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे द्वारा अतिक्रमण की गई जमीन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर से सर्वे का काम शुरू हो गया है। रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से गठित 6 अन्य विभागों की टीम ने अतिक्रमण वाले क्षेत्र में दस्तावेजों को लेकर सर्वे किया।
एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, रेलवे द्वारा 30 हैक्टेयर अतिक्रमण वाली जगह पर सर्वे का काम किया जा रहा है। रेलवे की टीम के साथ यह सर्वे किया जा रहा है और सर्वे की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सबमिट की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी, उससे पहले सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा।
