
शिवालिक अकादमी के विज्ञान वर्ग के कुछ छात्रों को दिनांक 29.08.24 को यू.पी.ई.एस, देहरादून में आयोजित “अलाइनिंग माइंड्स अक्रॉस अप्लाइड साइंसेज” विषय पर आधारित एक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला। कॉलेज द्वारा निम्नलिखित आयोजनों को किया गया जिसमे गणित के साथ खेल, क्विज, पोस्टर प्रदर्शन, कार्यशील मॉडल आदि प्रतियोगिता रखी गई थी सर्वप्रथम खेल खेल में गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उसमे सभी 67 छात्रों ने भाग लिया और पुरस्कार भी जीते। सहिष्णु मांथा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसके लिए उसकी विशेष सराहना हुई, तत्पश्चात क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे शिवालिक एकेडमी के सहिष्णु मांथा, रिमझिम और अंकित यादव ने 6 स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा की और क्विज़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। फिर बारी आई कार्यशील मॉडल की जिसमे 12वीं के छात्र हर्षित और सूरज ने शिवालिक का प्रतिनिधित्व 2 कार्यशील मॉडल्स के साथ किया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रदर्शन में 11वीं विज्ञान के छात्रों ने स्कूल का प्रतिनिधित्व 5 पोस्टर्स के साथ किया और जिया तथा वेदांशी द्वारा बनाए गए “ए.आई इन मेडिसिन” विषय पर आधारित एक पोस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी श्रेणियों के विजेताओं को रोमांचक पुरस्कार दिए गए। स्कूल को भी अच्छे प्रतिभागिता के लिए ट्रॉफी मिली। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों को जीत की बधाई दी।





