
देहरादून: उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड पर है. इसी क्रम में वह बुद्धवार अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने डीजीपी सहित आलाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए कड़े निर्देश. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की आबोहवा को हम बिगड़ता नहीं देंगे.उन्होंने कहा कि राज्य की डेमोग्राफी चेंज,धर्मान्तरण सहित लव जिहाद जैसे प्रकरणों पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाए. राज्य की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए..
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया गया. इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन और पुलिस द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये..




