
उत्तराखंड से मानसून के विदा होते ही प्रदेशभर में मौमस शुष्क रहने और धूप खिली रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
आने वाले चार दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। केवल चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं।



