
विकासनगर में सैलून कर्मी को हेड मसाज के नाम पर युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवती ने तहरीर में कहा कि वह बिलाल यूनिसेक्स सैलून में हेड मसाज कराने गई थी जहां सैलून कर्मी अली खान ने कहा कि वह हेड मसाज कर देगा। आरोप है कि अली खान ने हेड मसाज के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।
स्थानीय कोतवाली की पुलिस ने हैड मसाज के नाम पर युवती से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के आरोपित को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली में शुक्रवार को युवती ने दी तहरीर में कहा कि वह विकासनगर सिनेमा गली के पास बिलाल यूनिसेक्स सैलून में हैड मसाज कराने गयी थी, जहां पर महिला कर्मी उस समय पर नहीं थी। सैलून कर्मी अली खान निवासी पहाड़ी गली विकासनगर ने कहा कि वह हैड मसाज कर देगा।





