
उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हथियार बंद बदमाशों ने देर रात हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक घर में डकैती डाली है। बदमाश मां-बाप को बंधक बनाकर माल लूट लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी श्यामपाल सैदाबाद खानपुर रोड में बनाए गए अपने मकान में पत्नी मंतलेश व छोटा बेटा रोहित के साथ रहते हैं। जबकि बड़ा बेटा राहुल, पत्नी व छोटे बच्चे के साथ गांव के पुराने मकान में रहता है। बीती रात रोहित छत पर और उसके माता-पिता नीचे आंगन में लेटे थे।




