
आज दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनावो के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में जश्न मनाया। हरियाणा राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तो वहीं आज तक के इतिहास में जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटे प्राप्त की है।इसी खुशी के अवसर पर हरिद्वार क्षेत्र के चंद्राचार्य चौक पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक दूसरे को जलेबी खिलाकर शुभकामनाएं दी। जानकारी के मुताबिक भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को जम्मू क्षेत्र की जिन आठ विधानसभा सीटों का चुनाव प्रभारी बनाया गया था उनमें से भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 7 सीटों पर जीत दर्ज की है।




