
आगामी नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में नैनीताल की जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में बुधवार नैनीताल कार्यालय सभागार में सभी नोडल अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्वाचन की गाइड लाइन तहत टीम के साथ तैयारी शुरु करने के निर्देश दिये। जिससे निर्वाचन के दौरान कार्मिकों किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़। इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग के नोडल अधिकारी को निर्वाचन की जानकारी और प्रशिक्षण संबंधी तैयारी करने को कहा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सवेंदनशील इलाकों-मतगणना स्थलों, बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही आरटीओ को चुनाव के समय वाहनों की व्यवस्था कराने की बात कही। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बूथों, मतगणना स्थलों में बेरिकेट की व्यवस्था करने को कहा।








