
दोपहर लगभग 1:40 पर हरबर्टपुर की ओर से देहरादून की ओर जा रहे 9 से 10 खनन लदे डंपरों को सहसपुर पुलिस ने ढकी में ही रोक लिया एक के बाद एक लाइन लगती रही इस लाइन में लगभग 9 से 10 डंपर थे इस दौरान पुलिस ने डंपरों पर लगी अवैध रूप से एलईडी लाइटों को भी उतारा पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से लगाई गई लाइटें नियम अनुसार नहीं है इस दौरान सहसपुर पुलिस ने ओवरलोड ओवर स्पीड वाहन चालकों को भी रोक कर फटकार लगाई पुलिस का कहना है कि ओवर स्पीड ओवरलोड अवैध रूप से लगी एलईडी लाइट दुर्घटना का मुख्य कारण है







