
शिवालिक एकेडमी में दिनांक 24.12.24 को क्रिसमस का त्यौहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर विद्यालय को सुंदर ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्राइमरी वर्ग की शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत सुंदर और आकर्षक कार्यक्रमों से हुई। इन प्रस्तुतियों में बच्चों को त्योहार की महत्ता समझाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस क्रम में प्री प्राइमरी शिक्षिका वर्णिका द्वारा क्रिसमस का महत्व और उससे जुड़ी परंपराओं की जानकारी बच्चों को बड़े ही सरल और रोचक तरीके से दी गई।
इसके बाद, शिक्षकों ने अपनी सामूहिक प्रस्तुति में क्रिसमस कैरोल गाया, जिससे माहौल में खुशी और सजीवता का संचार हुआ। विद्यालय के ड्रामा शिक्षक श्री चिराग थापा की अध्यक्ष में बच्चों ने क्रिसमस के उपलक्ष्य में बहुत सुंदर मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया गया।
छोटे बच्चो के लिए सैंटा क्लॉस द्वारा खूब सारे तोहफे टॉफी चॉकलेट बांटे गए व बच्चों ने सेंटा संग खूब डांस किया।
कक्षा 6 और 7 के छात्रों ने अपने अद्भुत नृत्य और संगीत से सबका मन मोह लिया। उनके प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्रों और शिक्षकों ने फुटबॉल मैच का आनंद लिया जिसमें टीम ए व टीम ब के मध्य मैच खेला गया जो इस दिन का मुख्य आकर्षण बन गया।शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ए 3-2 से विजेता रही। खेल के माध्यम से आपसी सहयोग और खेल भावना को बढ़ावा मिला।
यह आयोजन न केवल एक मनोरंजक अनुभव था, बल्कि यह छात्रों और शिक्षकों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने का जरिया भी बना। शिवालिक एकेडमी का यह उत्सव सभी के लिए एकजुटता और आनंद का प्रतीक रहा।







