
वीडियो देखने के लिये लिंक पर क्लिक करे
4ededbf4-1c5a-4598-a8e9-6b65334040a0
नगर पंचायत सेलाकुई के वार्ड नंबर 5 से मेहरुना परवीन ने आगामी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारी हैं मेहरुना परवीन, जो एक समाजसेवी और क्षेत्र की सक्रिय कार्यकर्ता हैं, मेहरून परवीन ने पिछले चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयारी की थी मगर स्थिति ऐसी बनी कि चुनाव टाल गए मेहरून परवीन का चुनावी चिह्न ‘बस हैं
मेहरुना परवीन ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड के लोगों को बुनियादी सुविधाएं और बेहतर जीवनशैली उपलब्ध कराना है। मेहरौना का कहना है कि उनके वार्ड में प्राइमरी स्कूल की आवश्यकता है औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई होने के नाते मेरा यह प्रयास रहेगा की जो महिलाएं फैक्ट्री में जाकर काम नहीं कर सकती उनके लिए घर पर ही काम की व्यवस्था हो गलियों में अंधेरे होने के कारण लड़कियों के साथ छेड़खानी होती रहती है इसके लिए स्ट्रीट लाइट के साथ-साथ कैमरे भी अगर जनता मुझे अपना आशीर्वाद देती है तो जीतने के उपरांत लगवाए जाएंगेउन्होंने स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत और शिक्षा के स्तर को सुधारने की बात की। उनका मानना है कि विकास की प्रक्रिया में हर व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए, और वे यह सुनिश्चित करेंगी कि वार्ड में हर नागरिक की आवाज सुनी जाएगी
उनके समर्थकों का कहना है कि मेहरुना परवीन के नेतृत्व में वार्ड नंबर 5 में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। वे महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बना रही हैं, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को भी प्रगति का लाभ मिल सके।
मेहरुना परवीन ने चुनाव के दौरान क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे उन्हें अपना समर्थन दें, ताकि वह वार्ड के सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस कदम उठा सकें। उनका कहना है कि ‘बस’ का चिह्न उनके सेवाभाव और जनता के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।







