
दिनांक 23 जनवरी को राष्ट्रीय सैनिक संस्था उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक गौरव सैनानी बी. पी. शर्मा द्वारा रानीपोखरी के लाफिंग बुद्धा कैफे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिकारी मेजर जनरल मोहन लाल असवाल एवं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल एम. के. शर्मा और संस्था की प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा त्यागी, देहरादून जिले के युवा अध्यक्ष आदित्य कुकरेती, प्रदेश की मीडिया प्रभारी मंशा कुकरेती के अलावा संस्था के प्रदेश वित सचिव एवं उद्यमी संजय प्रजापति, पूर्व कैप्टन सतेंद्र बिजलवान(प्रदेश कोषाध्यक्ष), पूर्व कैप्टन महिंद्र सिंह राणा, रानीपोखरी अध्यक्ष पूर्व हवलदार राजेंद्र सिंह रावत, गौरव सैनानी प्रमोद कपरूवान, गौरव सैनानी मदन लाल शर्मा, सदस्य दलजीत सिंह, सदस्य अर्णव थपलियाल एवं कैफ़े के संचालक गौरव सैनानी संजय चौहान सभी ने मिलकर नेता जी को पुष्पांजली अर्पित की ।
मुख्य अतिथि मेजर जनरल मोहन लाल असवाल (अ०प्रा०) ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युवाओं, विशेषकर कॉलेज और स्कूल के छात्रों को यह जानकारी होनी चाहिए कि 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती है और साथ ही उन्हें बताना चाहिए कि सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती एक पराक्रम दिवस के रूप में मनाते है । इसी के साथ उन्होंने नेताजी के नेतृत्व कौशल और देशभक्ति की भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके विचारों को अपनाकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए।
उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष कर्नल एम.के. शर्मा (अ०प्रा०) ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका योगदान हमारे लिए अमूल्य है और हमे उनके विचारो से प्रेरणा लेनी चाहिए ।
सभी पदाधिकारियो व सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत रानीपोखरी में सुभाष चंद बोस की प्रतिमा स्थापन हेतु भूमि आवंटन के लिए ग्राम प्रधान से वार्ता करने की सहमति बनी और साथ ही महत्वपूर्ण विषयों पर भी काम शुरू करने की चर्चा की गई ।
और अंतः में सभी सदस्यों ने नेताजी की विचारधारा और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजली दी और जय हिंद के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।








