

अरबों रुपए के रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के पकड़ में आने के बाद गठित की गई स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) अपना काम निरंतर कर रही है। एसआईटी ने एक और मामला पकड़ा है। जिसमें भूमाफिया गिरोह ने वर्ष 2005 में मृत्यु को प्राप्त हो चुके गाजियाबाद निवासी की विरासत अपने नाम चढ़ाकर दून में स्थित जमीन को बेच डाला। इस मामले में राजपुर पुलिस ने 07 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।






