

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक जुआरी पति ने अपनी पत्नी को ही जुए में दांव पर लगा दिया। दांव पर लगाने के बाद वह घर पहुंच कर पत्नी को बताया भी की मैं तुम्हे जुए में हार कर आ गया हूं।
अब अगर तुम मेरे साथ रहना चाहती हो तो पैसे देने होंगे। जब पत्नी ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसके साथ बर्बरता की गई। उसके गुप्तांगों में करंट के झटके दिए गए। जब पीड़िता थाने में मामला दर्ज कराने पहुंची तो ठीक से कार्रवाई न होने पर वह अपने माता पिता और बहन को लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई।






