
देहरादून, संवाददाता। आज नगर निगम कई स्थित देहरादून में ऑल इंडिया स्माल सेन्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आइसना) उत्तराखंड की प्रदेश इकाई की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल — देहरादून के नवनिर्वाचित सौरभ थपलियाल मेयर देहरादून का हार्दिक स्वागत एवं बधाई पत्र सौपा साथ ही पत्रकारों की विभित्र कार्यों एवं समस्याओं के संबंध में एक मांग पत्र भी प्रेषित किया गया। जिस पर नव निर्वाचित सौरभ मेयर देहरादून ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह, प्रदेश सहसचिव अफरोज खां, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह, रवि अरोड़ा, संदीप गोयल, नय्यर जितेंद्र नायर, विशाल वर्मा अशोक रावत, शादाब अली, वकील अहमद, नेहा गोयल, मेघा गोयल, आरपी सिंह, आदि सभी सदस्य उप स्थित थे। इस अवसर अइसना के प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने कहा की आज के दौर मे पत्रकार कई प्रकार की चुनौतीयों का सामना कर रहे है, जिसमे सबसे प्रमुख पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले पत्रकारों
के लिए ऑल इंडिया स्माल न्यूज़पेपर एसोशियन पिछले 40 वर्षों से कार्य कर रही है जिसका गजट नोटिफिकेशन भी भारत सरकार के पास दर्ज है, पत्रकारों के लिए जीवन बीमा, और सामाजिक सुरक्षा आज के दौर मे बहुत जरूरी है, कोविड के दौर में भी पत्रकारों ने अपनी जान की फ़िक्र किये बिना कवरेज करी है, और
जिसमे कई पत्रकार काल का ग्रास भी बन गए, नगर निगम देहरादून छेत्र में पत्रकारों को कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाये, जिस पर नव नियुक्त मेयर सौरभ थपलियाल ने जल्द ही विस्तार से इस पर चर्चा किये जाने पर कहा कि उनके इस कार्यकाल मे कभी भी पत्रकारों को निराश नहीं होना पड़ेगा।











