
रिपोर्टर -एसपी सिंह
जसपुर
विकास खंड सभागार जसपुर में उद्यान विभाग द्वारा जिला योजना अंतर्गत ड्रैगन फ्रूट ,सब्जी उत्पादन एवं मक्के की खेती का तकनीकी प्रशिक्षण किया गया l गोष्टी का संचालन करते हुए श्रीमती नेहा वर्मा सहायक विकास अधिकारी जसपुर द्वारा ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए विस्तार से बताया गया साथ ही नाबार्ड के 80% राज सहायता पर 500 मीटर square तक पॉलीहाउस बनाए जा रहे योजना के बारे में बताया एवं कृषकों को लाई ,मटर की फसलों के बाद कद्दू वर्गीय सब्जी और मक्के की खेती करके अपने आय बढ़ाने को कहा और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई l कुमारी भावना चौहान उद्यान पर्यवेक्षक द्वारा सब्जी उत्पादन जैसे ब्रोकली ,खीरा,लौकी,तुरई, की खेती के बारे में बताया l प्रगतिशील कृषक श्री विश्वजीत सिंह ग्राम महुआडाबरा द्वारा स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, पॉलीहाउस में गुलाब की खेती के बारे में कृषको को संपूर्ण जानकारी दी गई lसमापन आत्मा के ब्लॉक अध्यक्ष श्री मुखत्यार सिंह घुम्मन ने किया और अपील की कि इस बार गर्मी वाला धान न लगाकर मक्के की खेती करें जिससे पानी की बचत हो सके l इस मौके पर डॉक्टर सुखचरन सिंह, अशोक कुमार, विश्वजीत सिंह ,चमन कुमार, नरेंद्र कुमार आदि तथा तमाम किसान मौजूद रहे l



