
नगर पालिका परिषद् हरबर्टपुर द्वारा मा० अध्यक्ष श्रीमती नीरू देवी जी की अध्यक्षता में निकाय क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0 01 बन्शीपुर में गीले व सूखे कूड़े का सोर्स सेग्रीगेशन करने हेतु घरों में हरे व नीले डस्टबीनों का वितरण किया गया।
जिसमें नगर पालिका परिषद् हरबर्टपुर के स्वास्थ्य निरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह, सभासद कु० नेहा, सफाई नायक श्री सुन्दर लाल, सहायक सफाई नायक श्री सुशील, पालिका के पर्यावरण मित्र व क्षेत्र गणमाननीय व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।








