
आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचना शुरू हो गए हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। वहीं श्रद्धालुओं के बीच ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों की गूंज सुनी जा रही है। श्रद्धालु पूरी तरह से शिव भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। शिवालयों के बाहर लंबी कतार में खड़े हर शख्स को अपनी बारी का इंतजार है।


