
उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक शख्स की उसी के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में डेड बॉडी मिली थी. पुलिस ने इस केस को सुलझा लिया है. शख्स की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी की बेटी ने की थी, वो भी प्रेमी के साथ मिलकर. हालांकि, हत्या क्यों की इस बारे में पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है. उधर, इस केस से इलाके में दहशत का माहौल है.








