
नगर पंचायत सेलाकुई वार्ड नंबर 5 से सभासद पंकज थापा खुलकर आए प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थन में पंकज थापा का कहना है कि उत्तराखंड में रहने वाले हर धर्म का सम्मान होना चाहिए किसी को भी मोहरा बनाकर राजनीति करना ठीक नहीं आज प्रदेश में एक अलग ही माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिसका मैं मीडिया के माध्यम से विरोध करता हूं और आपके माध्यम से प्रदेश की जनता को बताना चाहता हूं कि प्रेमचंद अग्रवाल आंदोलनकारी रहे हैं और उन्होंने राज्य आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया पंकज थापा ने कहा प्रेमचंद अग्रवाल कि बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है और पर्वतीय लोगों में प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ नाराजगी उत्पन्न हो ऐसे माहौल प्रदेश में बनाने का प्रयास किया जा रहा है विधानसभा सत्र के दौरान उनका बयान पर्वतीय लोगों के खिलाफ नहीं था मगर उनके बयान का गलत मतलब निकल गया और उत्तराखंड के शांत माहौल को बिगड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है उत्तराखंड बनने के बाद अन्य कई प्रदेशों के लोग उत्तराखंड में आए सभी यहां का विकास संभव हुआ उत्तराखंड प्रदेश में हर तबके का सम्मान जरूरी है








