
विकासनगर क्षेत्र में उत्तराखण्ड/हिमांचल सीमा के पास गौवशं के अवशेष मिलने पर दर्ज किया गया अभियोग
घटनास्थल अन्य राज्य का होने पर भी घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी दून के आदेश पर कोतवाली विकासनगर में दर्ज हुआ अभियोग
पावन नवरात्रों के पर्व पर असामाजिक तत्वों द्वारा षणयंत्र के तहत सामप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की सम्भावना के दृष्टिगत पंजीकृत अभियोग में सभी पहलुओं की विस्तृत जांच के दिये निर्देश
थाना विकासनगर/ रायपुर
आज दिनांक 31-03-2025 को उत्तराखंड/हिमांचल प्रदेश सीमा पर ढकरानी के पास यमुना नदी के किनारे 13 गौवंशो के अवशेष पडे होने की सूचना पर तत्काल कोतवाली विकासनगर से पुलिस बल मौके पर पहुुचा। मौके पर मिले अवशेषों को देखने से प्रतीत हुआ कि उक्त गौवशों का अन्यत्र अवैध रूप से कटान कर उनके अवशेषो को उक्त स्थान पर फेंका गया है तथा जिस स्थान पर उक्त अवशेषों को फेंका गया था, वह स्थान हिमांचल प्रदेश/उत्तराखंड सीमा पर हिमांचल के सीमावर्ती थाने पूरूवाला के अन्तर्गत आता था। गोवशं के अवशेष मिलने से दोनो राज्यो में हिन्दू संगठनों में काफी रोष था।






