
पंजाब के सीएम भगवंत मान इस समय सुर्खियों में हैं। इसके पीछे वजह है उनका डांस। सीएम भगवंत मान का डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी देखे ही जा रहे हैं। दरअसल, बीते शुक्रवार (18 अप्रैल) को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी का मौका था। कपूरथला हाउस में शादी का आयोजन किया गया। शादी में परिवार के लोगों और करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था।
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने परिवार के साथ इस शादी में शिरकत की। जहां इस बीच सीएम भगवंत मान ने दिल्ली के डांस फ्लोर पर पंजाब का ऐसा भांगड़ा डांस ठोका कि वह वायरल डांस बन गया। भगवंत मान का डांस वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया कि कुछ ही देर में तेजी से वायरल होने लगा. इस पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। वहीं भगवंत मान के डांस को राजनीतिक तौर पर लेकर तंज़ भी कसे गए। जिस पर राजनीतिक लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।




